संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का अारोप

4/15/2018 2:59:38 PM

रेवाड़ी( मोहिंद्र भारती): बीती रात रेवाड़ी के यादव नगर में रहने वाली 41 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ही गई। परिजनों ने मृतक महिला के पति पर प्रताड़ना का आरोप लगते हुए हत्या का शक जाहिर किया है। मृतिका के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष मांग की है। पुलिस भी इस मामले को संदिग्ध मान रही है, पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में अस्पताल भेज दिया गया है। 

मृतका की मां के अनुसार सीमा का पति अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। कुछ दिन पहले भी सीमा के पति ने अपनी बेटी की शादी के लिए 5 लाख रूपये मांगे थे। 5 लाख में से 4 लाख रूपये उमादेवी मृतिका की मां उसे दे चुकी थी और एक लाख देने शेष थे की देर रात उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात को दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था। सीमा को काफी चोटें भी आई जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन उपचार के दौरान सीमा ने दम तौड़ दिया। 

जांच अधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।  

Deepak Paul