इनेलो की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग करने का फैसला, नए सिरे से सौंपी जाएंगी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी

12/1/2022 5:56:30 PM

बहादुरगढ़(प्रवीण): बहादुरगढ़ के ओमिक्स क्लब में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी एक बैठक की गई। जिसमें पार्टी को मजबूत करने के लिए मंथन किया गया। साथ ही बैठक में सर्वसम्मपति से निर्णय लिया गया कि प्रदेश कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के बाद भंग कर दिया जाए और नए सिरे से पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जाए।

 

पद यात्रा के लिए 9 सदस्यों की बनाई गई कमेटी

 

वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने बताया कि इनेलो पार्टी प्रदेश भर में एक पदयात्रा भी निकालने जा रही है। इस पदयात्रा का स्वरूप और रूट क्या हो, इसके लिए 9 सदस्य कमेटी भी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी में युवाओं को शामिल किया गया है। उन्हें नियुक्तियां देने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

 

भिवानी रैली को जेजेपी ने दिवालिया करार दिया

 

भिवानी में 9 दिसंबर को जेजेपी की स्थापना दिवस पर होने वाली रैली पर अभय चौटाला ने तंज कसते हुए उसे दिवालिया करार दिया। उन्होंने कहा कि कहा कि जेजेपी की पहली यात्रा अजय चौटाला के नेतृत्व में निकाली गई थी। जिसे फर्जी करार दिया गया। इससे इनेलो को काफी नुकसान हुआ था।

 

 

अभय ने भ्रष्टाचार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया

 

अभय ने बताया कि बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और शिक्षा विरोधी नीति पर सरकार के खिलाफ भी एक निंदा प्रस्ताव पास किया गया। एमबीबीएस स्टूडेंट बॉन्ड पॉलिसी को खत्म करने की मांग भी चौटाला की तरफ से की गई। इतना ही नहीं गरीब विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा देने की मांग भी सरकार से की गई है। साथ ही गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ोतरी निर्धारित नहीं करने के खिलाफ भी निंदा प्रस्ताव पास किया गया। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में इनेलो उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर धन्यवाद प्रस्ताव भी इस बैठक में लाया गया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma