खुलासा: सगा भाई ही निकला हत्यारा, अब कटे हुए सिर के बारे में पूछेगी पुलिस

6/20/2020 4:26:54 PM

टोहाना (सुशील): टोहाना के नया बाजार इलाके एक युवक की निर्मम हत्या करने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस हत्या को अंजाम देने वाले और कोई नहीं बल्कि मृतक का सगा भाई ही निकला। हत्या का मुख्य कारण दोनों भाइयों में प्रॉपर्टी विवाद ही बताया जा रहा है। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी भाई को गांव जमालपुर के पास गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुलिस अब घटना में प्रयुक्त हुआ हथियार व मृतक के सिर के बारे में पूछताछ करेगी।



बता दें कि टोहना के नया बाजार स्थित एक मकान में अपाहिज दीपक की सिर कटी लाश मिली थी। जिससे आम जन के साथ पुलिस भी हकी-बक्की रह गई थी। पुलिस ने इस मामले में तत्परता व तेजी से कार्यवाही करते हुए हत्याकाण्ड के अगले ही दिन आरोपी गिरफतार कर लिया है, पुलिस का कहना है कि आरोपी ने हत्या का आरोप भी कबुल लिया है।

पुलिस को मृतक की बहन सुषमा ने बताया था कि दीपक भाई के साथ उसके दूसरे भाई अशोक का प्राॅपटी को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने इस तथ्य के आधार पर अशोक की तलाश शुरू की व अशोक को टोहाना रतिया रोड पर गांव जमालपुर के पास से पैदल जाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने हत्या का आरोप कबुला है। अब उसे रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयोग किया गया हथियार व मतृक के सिर के बारे में पूछताछ की जाएगी। 



टोहाना के डीएसपी बिरम सिंह ने बताया कि दीपक मेहता अपाहिज था। वह व्हील चैयर का इस्तेमाल करता था। उन्होंने कहा कि उसका उसके भाई अशोक के साथ प्राॅपटी को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते अशोक ने दीपक की निर्ममता से हत्या कर दी। मृतक की बहन ने भी आरोप अशोक पर ही लगाए थे। अशोक को अपराधी प्रवृति का बताया जाता है। जानकारी में उसके खिलाफ पुलिस के पास हिसार जिले में मामले दर्ज है। 

Edited By

vinod kumar