दीपक सैनी को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, साईक्लोन के दौरान मछुआरों की बचाई थी जान

4/13/2019 3:10:50 PM

भिवानी (अशोक भारद्वाज): हरियाणा के तीन नौ सेना सिपाहियों (चीफ पैटी ऑफिसर) ने 2017 में आए तुफान में कई मछुआरो को बचाया था। जिसको लेकर हरियाणा के तीन सैनिको को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया है। सम्मानित होने वालों में भिवानी के दीपक सैनी है जिन्होंने 1 दिसबंर 2017 की रात को आए केरला के औखी में आए साईक्लोन के दौरान अपनी जान पर खेल कर मछुआरो को बचाने का काम किया था। उस समय उनकी टीम में 2 पॉयलेट व 3 सिपाही शामिल थे। जिन्होंने 14 मछूआरो की जान को बचाया था। दीपक के अलावा उस दिन ऑप्रेशन पर झज्जर से अमित, सोनीपत से सुमित राज शामिल थे।



दरअसल 1 दिसबंर 2017 को केरला के ओखी में साईक्लोन आया था। जिसकी सूचना समय पर ना मिल पाने के कारण कई मछुआरे उसमें फंस गए थे। जिसके चलते उनको बचाने के लिए भिवानी के दीपक सैनी, झज्जर के अमित व सोनीपत के सुमित राज को भेजा था।  दीपक सैनी ने बताया कि उस दिन वह मंजर उन्होंने देखा था तथा उन्हें बड़ा ही गर्व महसूस हुआ था कि उन्होंने मछुआारो को बचाने में अहम भूमिका निभाई थी।



बता दें कि 2 अक्तूबर 1986 को रत्ती राम के घर जन्मे दीपक सैनी 1 दिसबंर को 2017 को नौ सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने अपनी सेवा के दौरान कई ऐसे कार्य किए है जिसमें देश की सेवा की है। उन्होंने बताया कि उन्हें काफी गर्व महसूस होता है जब वे देश के लिए कुछ करते है। उन्होंने कहा कि हालांकि वे अब सेवानिवृत हो चुके है, लेकिन  चहाते है कि ज्यादा से ज्यादा युवा सेना में भर्ती हो ओर देश का नाम रोशन करे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति की बिहाफ पर यह मैडल उनके चीफ ऑफ नवल स्टाफ एडमाईरल सुनील लांबा ने उन्हें दिया है।

kamal