''न्याय की इस लड़ाई में अकेले नहीं हैं आप...तुरंत मिलेगा कानूनी साथ'', NEET छात्रों के लिए दीपेंद्र हुड्डा ने दिया संदेश

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 03:50 PM (IST)

चंडीगढ़ : देशभर में चल रहे NEET आंदोलन के बीच कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आंदोलन से जुड़े छात्रों और युवाओं के लिए एक अहम संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि यदि आंदोलन में शामिल किसी भी छात्र या युवा को भाजपा से जुड़े लोगों या प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की धमकी दी जा रही है, तो इसकी जानकारी तुरंत साझा करें।

दीपेंद्र हुड्डा ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे मामलों का कानूनी तरीके से तत्काल संज्ञान लिया जाएगा और प्रभावित छात्रों को हर संभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि

भाजपा से जुड़े लोगों या प्रशासन द्वारा देशव्यापी NEET आंदोलन से जुड़े छात्र व युवा साथी को किसी भी तरह की धमकी आ रही है तो आप हमें बताएं, हम तुरंत कानूनी तरीके से इसका संज्ञान लेंगे। कानूनी सहायता के लिए @teamdeepender को टैग करके संपर्क करें। न्याय की इस लड़ाई में अपने आप को अकेला ना समझें, हम सब साथ हैं। 

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static