दिल्ली में दीपेंद्र हुड्डा की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, कई अहम मुद्दों पर रखेंगे पक्ष
punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 02:07 PM (IST)
हरियाणा डेस्क : हरियाणा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा आज दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर रहे हैं। यह कॉन्फ्रेंस 3 बजे AICC ऑफिस, 24 अकबर रोड, नई दिल्ली में होगी।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है, जिसमें वे राष्ट्रीय और हरियाणा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रख सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान हुड्डा बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की स्थिति और केंद्र सरकार की नीतियों पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। साथ ही हरियाणा की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी चुनावी रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)