महारैली हमारे लिए जीने-मरने का सवाल : दीपेंद्र

8/12/2019 11:55:20 AM

गोहाना (अरोड़ा): लोकसभा चुनावों के बाद से सी.एम. सहित तमाम भाजपाइयों का अहंकार 7वें आसमान पर है। रविवार को यह टिप्पणी रोहतक संसदीय क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने की। वह 18 अगस्त को रोहतक में होने वाली परिवर्तन महारैली की तैयारी के लिए बरोदा हलके की कार्यकत्र्ता सभा को सम्बोधित कर रहे थे। सभा की अध्यक्षता हलके के विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा ने की। 

दीपेंद्र हुड्डा ने जनता से सवाल किया कि क्या मैं आपको बंगलादेशी लगता हूं। उन्होंने यह सवाल सी.एम. मनोहर लाल के उस बयान के आलोक में दिया जो उन्होंने संसदीय चुनाव में दीपेंद्र की हार के बाद दिया था। दीपेंद्र के अनुसार तब सी.एम. ने कहा कि दीपेंद्र की हार ऐसी है जैसे भारत ने बंगलादेश को हरा दिया हो। 

पूर्व सांसद ने विक्षोभ व्यक्त किया कि सी.एम. ने उन्हें वोट देने वाले साढ़े 6 लाख वोटरों को भी बंगलादेशी बता दिया। दीपेंद्र ने कहा कि संसदीय चुनावों के मुद्दे अलग होते हैं,विधानसभा चुनाव के अलग। उन्होंने कहा कि मई का संसदीय चुनाव राष्टï्रवाद के मुद्दे पर लड़ा गया,लेकिन हरियाणा विधानसभा चुनाव खट्टर सरकार के 5 साल के लेखे-जोखे पर आधारित होगा। उन्होंने कहा कि सत्ता के दर्प में सी.एम. मनोहर लाल भाषा की मर्यादा भी भूल चुके हैं। उन्होंने कहा कि 18 अगस्त को रोहतक में आयोजित की जाने वाली परिवर्तन महारैली में आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह महारैली हमारे लिए जीने-मरने का सवाल है। 

Shivam