पानीपत निगम चुनाव में भाजपा ने किया विरोधियों का सूपड़ा साफ(Video)

12/19/2018 9:42:18 AM

पानीपत(अनिल कुमार): पानीपत से नगर निगम के पार्षद पद के नतीजे घोषित हुए है, नतीजों के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा के उम्मीद्वारों का जीतना लगभग तय माना जा रहा है। अबतक पानीपत के चार वार्ड( वार्ड-1, 2, 5 और 9) से भाजपा ने भारी जीत हासिल की है। वार्ड नं एक से अनिता रानी(भाजपा) ने पार्षद पर हासिल किया है। वार्ड नंबर -2 से पवन वाल्मीकि, वार्ड नंबर-5 से अनिल बजाज और वार्ड नंबर- 9 से मीनाक्षी नारंग(भाजपा) ने जीत हासिल की है। 

पानीपत के वार्ड नंबर- 10 से रविंदर भाटिया ने 3798 वोटे हासिल की है। बताया जा रहा है कि लगभग ये उनकी 5वीं जीत है। वार्ड नंबर- 6 से रविंदर कुमार(बीजेपी) ने 1430वोट लेकर जीत हासिल की है और वार्ड नंबर- 7 से अशोक कटारिया(बीजेपी) 1530 वोट लेकर पार्षद पर हासिल किया है। 
 

पानीपत से अधिकतर बीजेपी पार्षद जीते है,  जानिए विजेताओं की लिस्ट
वार्ड.1- अनिता रानी विजयी बीजेपी 
वार्ड.2- पवन बाल्मीकि विजयी बीजेपी 
वार्ड.3- अंजलि शर्मा विजयी बीजेपी 
वार्ड.4- रविंदर नागपाल विजयी बीजेपी 
वार्ड.5- अनिल बजाज विजयी बीजेपी 
वार्ड.6- रविन्दर विजयी बीजेपी 
वार्ड.7- अशोक कटारिया विजयी बीजेपी 
वार्ड.8- चंचल सहगल विजय बीजेपी 
वार्ड.9- मीनाक्षी नारंग विजयी बीजेपी 
वार्ड.10- रविन्दर भाटिया विजयी बीजेपी 
वार्ड.11- कोमल सैनी विजयी बीजेपी 
वार्ड.12- सतीश सैनी विजयी बीजेपी 
वार्ड.13- शिव कुमार शर्मा बीजेपी 
वार्ड.14- शकुंतला गर्ग विजयी कांग्रेस समर्थित 
वार्ड.15- सुमन छाबड़ा आजाद 
वार्ड .16- बीजेपी की जसमीन 1700 वोटों से जीती
वार्ड.17- प्रमोद देवी विजयी बीजेपी 
वार्ड.18- बलराम मकोल आजाद 
वार्ड.19- निशा रानी बीजेपी 
वार्ड.20- लोकेश नगरु बीजेपी 
वार्ड.21- संजीव दहिया विजयी बीजेपी 
वार्ड.22- चंचल डावर विजयी आजाद 
वार्ड.23- अश्वनी धींगड़ा विजयी बीजेपी
वार्ड.24- मंजीत कौर बीजेपी 
वार्ड. 25- दुष्यंत भट्ट बीजेपी 
वार्ड.26- विजय जैन बीजेपी

इस बीच, बीजेपी के महापौर उम्मीदवार अविनीत कौर कांग्रेस के खिलाफ अंशु कौर समर्थित थे। पानीपत नगर निगम में 26 वार्ड हैं। इस बीच, हरियाणा में दो नगर समितियों (नगर पालिका) - जाखल मंडी और पुंडरी के लिए भी परिणाम घोषित किए गए।

Deepak Paul