शाहाबाद में धान खरीद को लेकर बवाल, हाईवे जाम करने निकले किसानों नेताओं को किया जा रहा डिटेन

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2026 - 02:43 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : धान की खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ग्रुप के किसान शाहाबाद में एकत्रित हुए। किसानों ने धान खरीद में देरी को लेकर रोष जताया और सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया था। DC विश्राम कुमार मीणा के साथ बातचीत असफल होने के बाद किसान जाम करने के लिए निकल गए। वहीं किसानों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की। साथ ही वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। किसान नेताओं को डिटेन किया जा रहा। नेशनल हाईवे को पुलिस प्रशासन के द्वारा  10 मिनट के बाद खुलवा दिया गया है।


PunjabKesari

PunjabKesari

किसान नेताओं ने कहा कि जब तक धान की खरीद शुरू नहीं होती, तब तक किसानों की मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। किसान नेताओं ने ऐलान किया है कि चाहे उनको गोली खानी पड़े वह गोली खाने को तैयार है। लेकिन वह पीछे नहीं हटेंगे। गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा, “बेईमान अधिकारियों की वजह से यह सब हो रहा है। सरकार किसानों को पिटवाना चाहती है। इन्हें किसानों की बदनामी कराने में मजा आता है। ऐसे अधिकारियों को हरियाणा से हटा देना चाहिए। उधर हाईवे पर पुलिस लाठी लेकर तैयार है। हम पिटेंगे, हम जाएंगे और वो पीटेंगे।”
 

PunjabKesari

इस दौरान भाकियू चढ़ूनी ग्रुप के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने किसानों को संबोधित करते हुए नेशनल हाईवे जाम करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। चढ़ूनी ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि "चाहे गोली खानी पड़े, खाएंगे, लेकिन रोड जाम जरूर करेंगे।"

PunjabKesari

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक धान की खरीद शुरू नहीं होगी तब तक वह पीछे नहीं हटेंगे। वहीं प्रशासन ने भारी पुलिस बल भी तैनात किया है। और बेरिकेड्स भी लगाए है।

PunjabKesari

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static