पराली की आग से फिर उठने लगा ‘सियासी धुआं’, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार पर साधा निशाना

10/9/2021 12:39:52 PM

नई दिल्ली (कमल कांसल): हरियाणा में इन दिनों धान की कटाई का कार्य जोरों पर है। ऐसे में पराली जलाने के मामले भी आना शुरू हो गए हैं। इसी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि हरियाणा को भी दिल्ली सरकार की तरह अपने किसानों की मदद करनी चाहिए। 

हरियाणा सरकार को भी अपने किसानों की मदद करनी चाहिए, जैसे दिल्ली सरकार कर रही है। दिल्ली की तरह हरियाणा के भी सभी खेतों में घोल का छिड़काव फ़्री किया जाए। फिर पराली जलाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। https://t.co/MtlvCYJQsP

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 9, 2021

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि हरियाणा सरकार को भी अपने किसानों की मदद करनी चाहिए, जैसे दिल्ली सरकार कर रही है। दिल्ली की तरह हरियाणा के भी सभी खेतों में घोल का छिड़काव फ्री किया जाए। जिसके बाद पराली जलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बता दें कि देश की राजधानी में हर साल फसलों की कटाई के दौरान प्रदूषण के स्तर में इजाफा होने लगता है। साल दर साल ये स्थिति बदतर होती जा रही है। इसी को देखते हुए केजरीवाल सरकार दिल्ली और उससे सटे आसपास के गांवों में खेतों में बायो डिकंपोजर का छिड़काव करवा रही है। डिकंपोजर के छिड़काव के बाद पराली खाद में बदल जाती है और उर्वरक क्षमता भी बढ़ जाती है। 

 

 

 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

vinod kumar