दिल्ली की लड़की को पानीपत के लड़के से इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, शादी के लिए नहीं माना तो काट ली नस

12/7/2022 10:37:55 PM

पानीपत(सचिन): दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने पानीपत के युवक पर इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद शादी की बात कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि अब आरोपी युवक शादी करने से इंकार कर रहा है। इस सब से आहत होकर पीड़िता ने दिल्ली से पानीपत आकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

 

युवक पर शादी की बात कहकर शारीरिक संबंध बनाने का लगाया आरोप

 

मामले की जानकारी देते हुए युवती ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है और करीब 1 साल पहले उसकी पानीपत के रहने वाले विशु से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। उसने बताया कि विशु का उसके घर भी आना जाना हो गया था। दोनों आपस में शादी करने के लिए भी राजी हो गए। शादी करने की बात कह कर विशु ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए और फिर उसने अपनी मां के कहने पर शादी करने से मना कर दिया।

 

धारदार चीज से हाथ की नस काटकर खुदकुशी की कोशिश की

 

जब फोन पर प्रेमी ने शादी करने से मना करता रहा तो युवती दिल्ली से पानीपत बस स्टैंड पर पहुंच गई और करीब 1 घंटे तक सिटी थाना के सामने हंगामा किया। जानकारी मिलने पर विशु और उसकी मां भी वहां पहुचीं। युवक और उसकी मां को देखकर युवती विशु के साथ शादी करने की जिद करने लगी। बार-बार मना करने पर लड़की ने धारदार चीज के साथ अपने हाथ की नस काट ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को पानीपत के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसका कहना है कि अगर विशु ने उसके साथ शादी नहीं की तो वह आत्महत्या कर लेगी।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

 

Content Writer

Gourav Chouhan