सोनीपत-दिल्ली बॉर्डर सील, दिल्ली से आने वाले वाहनों की लगी लम्बी कतार (VIDEO)

5/29/2020 2:22:11 PM

सोनीपत (पवन राठी): कोरोना वायरस बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए एहतियात के तौर पर प्रशासन ने सोनीपत-दिल्ली बॉर्डर सील कर दिया है। बार्डर सील करने के कारण हाईवे पर सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। दिल्ली से आने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई।

हरियाणा सरकार के आदेशों के बाद आज सुबह से ही दिल्ली-हरियाणा के बीच होने वाली आवाजाही पर रोक लगा दी गई। हालांकि जरूरी सामान लाने वाले वाहनों व मूवमेंट पास वाले वाहनों की एंट्री की जा रही है। 



बता दें बार्डर सील किए जाने के कारण आज सुबह से ही दिल्ली से आने वाले वाहनों की लम्बी कतार लगना शुरू हो गई और सोनीपत दिल्ली बॉर्डर पर लगभग 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसी बीच एक एम्बुलेंस भी आधा घण्टा तक जाम में फंसी रही।

(अगर आप केवल सोनीपत की ही खबरें पढऩा चाहते हैं तो लाईक करें Facebook पेज Sonipat Kesari)

Shivam