धरना प्रदर्शन कर सोनाली फौगाट की गिरफ्तारी की मांग की

6/6/2020 5:54:38 PM

पिहोवा(संजीव पुरी) :पिहोवा मार्कीट कमेटी कर्मचारियों ने पिहोवा मार्कीट कमेटी के सचिव चंद्र सिंह की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए चंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट ने हिसार मार्कीट कमेटी के सचिव के साथ जो मारपीट की है वह सरासर गलत है किसी को भी कानून अपने हाथ लेने का हक नही है। चंद्र सिंह व कर्मचारियों ने भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट व प्रदेश की भाजपा सरकार के विरूध जमकर नारेबाजी करते हुए तुरंत प्रभाव से सोनाली फौगाट की गिरफतारी की मांग की।

उपरोक्त ने कहा कि जिस प्रकार हिसार मार्कीट कमेटी के सचिव से मारपीट की गई उससे लगता है कि विधानसभा चुनावों में हारने वाली सोनाली फौगाट अपनी हार को सहन नही कर पा रही है जिसके चलते वे अपनी हार का गुस्सा अधिकारियों पर निकाल रही है। उपरोक्त ने कहा कि जब तक सोनाली फौगाट पर मामला दर्ज करके सोनाली फौगाट को गिरफतार नही किया जाता तब तक मार्कीट कमेटी के कर्मचारी काम पर नही लोटेंगे व धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।

मार्कीट कमेटी कर्मचारियों ने कहा कि भाजपा नेताओं को यह हक किसने दिया है कि वे आन डयूटी कर्मचारियों के साथ मारपीट करें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार करके भाजपा नेत्री न केवल एक मार्कीट कमेटी सचिव के साथ मारपीट की है अपितु पूरे हरियाणा के मार्कीट कमेटी कर्मचारियों की तोहीन करने का कार्य किया है। इस लिए अगर प्रदेश सरकार द्वारा इस मामले में सोनाली फौगाट के विरूध कारवाई के आदेश नही दिए गए तो कर्मचारी अपने संघर्ष को तेज करने के लिए मजबूर हो जायेंगे जिसकी जिम्मेवारी पूर्ण रूप से हरियाणा सरकार की होगी। इस मौके पर तेजा सिंह , विनोद कुमार, गुरमीत ,अजीत ,विकास, सुभाष सहित अनेकों कर्मचारी मौजूद थे।
                                                                    

Isha