धोखा दिवस के रूप में मनाएंगे नोटबंदी दिवस: नवीन जयहिंद

11/6/2017 7:06:14 PM

पानीपत(अनिल कुमार): 8 नवंबर को नोटबंदी को एक साल पूरा होने वाला है। हो सकता है कि नोटबंदी को लागू करने वाली केंद्र सरकार का विचार नोटबंदी का जश्र मनाने का हो या न हो, लेकिन हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने 8 नवंबर को धोखा दिवस मनाने का विचार बना लिया है। यह जानकारी नवीन जयङ्क्षहद ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी 8 नवंबर को पूरे हरियाणा में धोखा दिवस मना रही है क्योंकि 8 नवंबर को ही देश के प्रधानमंत्री ने नोटबंदी का फैसला लिया था।

नवीन जयहिंद ने कहा कि, नोटबंदी के दौरान नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार व आतंकवाद को खत्म करने की बड़ी-बड़ी बातें कही थी लेकिन यहां पर तो व्यापार व रोजगार ही बिल्कुल खत्म हो गया है। आज तक काला धन देश में नहीं आ पाया है और सरकार के पास इसका कोई जवाब भी नहीं है। उन्होंने कहा कि, अमित शाह के बेटे की संपत्ति जरूर 16000 गुना बढ़ी है। 2000 के नोट से भ्रष्टाचार और बढ़ा है, 2000 के नोट से कैसे भ्रष्टाचार कम हो सकता है?

अनिल विज का मानसिक संतुलन खराब: नवीन
नवीन जयहिंद ने स्वास्थ्य मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि, अनिल विज का काम ट्विटर बाजी के अलावा कुछ नहीं है, क्योंकि 3 साल में तीन सरकारी अस्पताल तक नहीं खोल पाए, प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति व दवाइयों की कमी है। उन्होंने कहा कि, उनका मानसिक संतुलन खराब हो चुका है मुख्यमंत्री मनोहर लाल को चाहिए कि उनका इलाज मेंटल अस्पताल रोहतक पीजीआई या फिर चंडीगढ़ में करवाना चाहिए। नवीन जयहिंद ने दावा किया है कि इस बार, आम आदमी पार्टी हरियाणा में पूरे 90 विधानसभा व 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।