सामान लेने जा रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद वारदात

6/5/2017 12:13:12 PM

जींद (विजेंद्र कुमार):जींदवासी अभी लक्की मर्डर केस को भूले भी नहीं पाए थे कि आज फिर कुछ बदमाशों ने एेसी ही वारदात को अंजाम दे दिया, जोकि एक सी.सी.टी.वी में कैद हो गई। दरअसल, बाइक सवार 2 युवकों ने आनंद नाम के एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसके चलते युवक उसी समय जमीन पर गिर गया और उसने दम तोड़ दिया। मृतक युवक की उम्र 23 साल बताई जा रहा है और वह रोहतक जींद रोड पर सामान लेने जा रहा था। बताया जा रहा है कि युवक की कुछ दिन पहले ही सगाई हुई थी। 

CCTV में कैद वारदात
CCTV में साफ-साफ देखा जा सकता है कि एक युवक 2 रिवाल्वरों से व अन्य 1 रिवाल्वर से आनंद पर फायरिंग कर रहे हैं। 12 बार फायरिंग करने के बाद दोनों आरोपी हथियारों को हवा में लहराते हुए बाइक पर फरार हो गए।

इतना ही नहीं भागते-भागते रास्ते में उन्होंने एक साइकिल सवार पर भी फायर किया। इससे जिले के कानून व्यवस्था का जनाजा ​निकल गया। 

पहले भी यहां एेसी हो चुकी है घटना 
यहां पिछले अरसे में गोलीबारी की कई घटना घट चुकी है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

एस.पी. शशांक आंनद का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।