किसानों पर लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

9/2/2021 1:36:54 PM

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : आज हरियाणा भर में कांग्रेस द्वारा धरने देकर किसानों पर 28 अगस्त को करनाल में हुए लाठीचार्ज में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। यमुनानगर जिला सचिवालय के सामने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और सरकार विरोधी नारे बाजी की।

यमुनानगर के साडोरा से विधायक रेणु बाला, कांग्रेस के जिला कोऑर्डिनेटर शाम सुंदर बत्रा ने कहा कि शांतिपूर्ण धरना दे रहे किसानों पर एक एसडीएम के आदेश पर लाठीचार्ज किया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच हो और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके अलावा विधानसभा में भूमि अधिग्रहण बिल लाया गया है जिसके तहत किसानों की जमीन बिना उनकी सहमति के ले ली जाएगीी, इस बिल को तुरंत वापिस लिया जाए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana