टोहाना में सफाई में कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी, कोई भी अधिकारी नहीं ले रहा सुध

3/31/2023 5:54:14 PM

टोहाना(सुशील): नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पिछले 5 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे है, लेकिन कोई भी अधिकारी सुध लेने नहीं आ रहा है।

वहीं प्रदर्शनकारी रानी देवी ने कहा कि सरकार के मंत्री, विधायकआने पर वे सफाई करते है, लेकिन वहीं सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश के कई जिलों में सामान काम सामान वेतन दिया जा रहा है। लेकिन फतेहाबाद जिले में लागू नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते सरकार के प्रति कर्मचारियों में रोष बना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। कर्मचारियों ने बताया कि समान काम समान वेतन व 29 अक्टूबर को हुए समझौते को लागू किया जाए।  

                           (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma