जाखल में कई जगह मिला डेंगू व मलेरिया का लारवा, कई घरों पर किया नोटिस जारी

11/19/2019 11:04:13 AM

जाखल (बृजपाल) : नगर पालिका अपने ही नियमों को लागू नहीं कर पा रहा है, जिसका खमियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।शहर में काफी गलियों, खाली पड़े प्लाटों में इस समय कचरा व खुले गंदे नालों में गंदगी, जलभराव और झाड़ से भरे हैं। इन पर मच्छर, मक्खी व कीड़े पनप रहे हैं। डेंगू और चिकनगुनिया का सबसे बड़ा कारण सफाई व्यवस्था सही ढंग से न होना पाया जा रहा है। अगर सफाई व्यवस्था सही तरीके से हो तो स्वास्थ्य विभाग को भी ग्रामीणों को डेंगू चिकनगुनिया का लारवा मिलने जैसे नोटिस जारी न किए जाए। 

जाखल नगरपालिका के अंतर्गत अब तक 192 घरों में नोटिस जारी कर दिए गए हैं, जिनके घरों में डेंगू, चिकनगुनिया जैसे लारवा मिला है। इसका कारण शहर में उफनते सीवरेज चैम्बर, खाली प्लाट में पनप रहे मच्छर हैं। पिछले दिनों प्रदेश में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की बढ़ती संख्या से ङ्क्षचतित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश के नेतृत्व में जाखल नगर पालिका के बाजीगर बस्ती वार्ड नंबर 5 व धानक बस्ती वार्ड नंबर 7 में सर्वे किया था, जिसके तहत डेंगू का लारवा मिलने पर आज भी दर्जनों घरों में नोटिस जारी किए गए हैं।

जाखल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. सुशील कुमार ने अब तक के किए गए सर्वे से मिले डेंगू लारवा की रिपोर्ट डी.एम.ओ., सी.एम.ओ. को भी लिख कर भेज दी है। वहीं उन्होंने नगर पालिका कार्यालय में तथा संबंधित वार्ड के पार्षदों अपने अपने वार्ड में सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने को कहा।

Isha