डेंगू के एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 245, वहीं कोरोना के मामले बचे 9

11/1/2021 8:59:46 AM

फरीदाबाद : शहर में डेंगू और विकराल होता जा रहा है। पिछले तीन दिन में 25 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। रविवार की बात करें तो 9 मरीजों में डेंगू की पुष्टी हुई है। वहीं कोरोना कम होता जा रहा है। रविवार को कोरोना का 1 मामला सामने आया। जबकि कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 29 रह गई है वहीं डेंगू के एक्टीव केसों की संख्या बढ़कर 245 पहुंच गई है। डेंगू के बढ़ते प्रकोप से स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। लेकिन मलेरिया विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉ. रामभगत का मानना है कि सर्दी बढ़ते ही डेंगू के मामलों में कमी आएगी। हालांकि दीपावली के बाद भी पटाखों के धुएं से भी डेंगू के मच्छर पर असर होगा और खत्म होने की उम्मीद है। 

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में जहां डेंगू के मामले 245 बताए जा रहे हैं। वहीं निजी अस्पतालों में डेंगू मरीजों की भरमार है। डेंगू के हजारों केस हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग केवल एलाइजा टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ही डेंगू की पुष्टी करता है। विभाग के हिसाब से डेंगू मरीजों के लिए जिला अस्पताल में बेडों की कमी नहीं है और विभागीय 40 टीमें डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे में जुटी हुई है। लेकिन शहर में फॉगिंग का काम बहुत ढ़ीला है। 

बंद हुई नगर निगम की फॉगिंग 
फरीदाबाद नगर निगम कर्मियों की हड़ताल के चलते जिले में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा फॉगिंग का काम ठप पड़ा है। यहां तक की नगर निगम के पास मशीनें, डीजल और दवा दोनों पर्याप्त होने के बावजूद भी नगर निगम शहर के क्षेत्रों में फॉगिंग नहीं करवा पा रहा है। नगर निगम ने एनआईटी-5 पौश कॉलोनी में भी एक बार भी फॉगिंग नहीं करवाई है। जबकि यहां नगर निगम महापौर सुमन बाला भी निवास करती हैं। वहीं एनआईटी-5 के पार्षद जसवंत सिंह नगर निगम की व्यवस्थाओं के आगे हार मान गए हैं। उनसे जब कभी भी लोग फॉगिंग या किसी अन्य जन समस्या को लेकर मुलाकात करते हैं तो उनका एक ही रटा रटाया जवाब होता है। कि नगर निगम में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। नगर निगम अधिकारी उनकी नहीं सुनते। लेकिन एनआईटी-5 डी ब्लॉक की जनता उनसे खासी नाराज हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana