घने कोहरे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, ठंड से बचने के लिए लोग ले रहे अलाव का सहारा

1/19/2021 1:03:13 PM

रोहतक(दीपक): रोहतक और आसपास के इलाके में आज घने कोहरे की चादर छाई रही। ठंड के कारण तापमान भी 3-4 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातर कई दिनों से कोहरे और शीत हवाएं चलने से  हड्डियों को जमाने वाली सर्दी हो गई है।

घने कोहरे के कारण सड़को पर वाहन बहुत कम निकले जो वाहन सड़को पर दौड़ रहे है वे भी बिल्कुल रेंग कर चल रहे है। घने कोहरे के कारण विजिबलटी जीरो के बराबर है वहीं कोहरे के कारण गेंहू की फसल की पैदावार अच्छी होगी क्योंकि कोहरा और पाला गेंहू की फसल के लिए अमृत के समान है वहीं स्थानीय लोग ठंठ से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे है।

 

Isha