घने कोहरे ने बढ़ाई वाहन चालकों की मुश्किलें, 7 से 8 डिग्री पहुंचा पारा

1/18/2020 11:18:09 AM

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना में कोहरे व ठंड का प्रकोप लगातार जारी है सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों हुई भारी बर्फभारी से मैदानी इलाकों में ठंड और कोहरे की वजह से पारा लगातार गिर रहा है और ठंड भी बढ़ती जा रही है। पारा सात से आठ डिग्री तक पहुंच गया है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे है वहीं दूसरी ओर कोहरे के चलते वाहन चालकों को परशानी का सामना करना पड़ रहा है।



बता दें कि गाड़ी चालक दिन के समय में भी अपनी गाड़ियों की लाइटे जलाकर धीमी गति से चलते हुए नजर आए और कोहरे के चलते कई ट्रेने भी देरी से चल रही है। इस प्रकार लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण वह समय से अपने काम पर नहीं पहुंच पा रहे है। कोहरे के चलते विजिवेल्टी भी बहुत कम हो गई है और सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानी हो रही है।
 


कोहरे का प्रकोप लगातार बढऩे के कारण वाहनों की गति के साथ-साथ आदमियों के काम पर भी ब्रेक लग गई है। वाहन चालक घने कोहरे के कारण मात्र दस किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से भी नहीं चल पा रहे थे। राहगीरो ने बताया कि उन्हें अपने काम पर जाने के लिए काफी दिक्कते आ रही हैं जिस के चलते जहां पहले उन्हें गोहाना से रोहतक जाने में तीस मिनट लगते थे अब एक घंटे से भी ज्यादा समय लग रहा है जिस के चलते उनके काम समय पर नही हो पा रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि लोगों को गाड़ी चलाने में भी दिक्कत आ रही हैं और धुंध के चलते बिलकुल पास की चीज भी नहीं दिख पा रही हैं।

Isha