मानसिक रूप से परेशान युवक बहन से मिलने आया, फिर उठा लिया ये खौफनाक कदम

punjabkesari.in Monday, Oct 19, 2026 - 07:30 PM (IST)

गुड़गांव,(ब्यूरो): पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते शेविंग ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली। मृतक पिछले कुछ दिनों से गुरुग्राम के सेक्टर-64 में अपनी बहन के घर आया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

मृत युवक की पहचान 37 वर्षीय पी. कर्मकार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले का रहने वाला था। पी. कर्मकार कुछ समय पहले गुरुग्राम आया था और सेक्टर-64 इलाके में स्थित अपनी बड़ी बहन के घर पर रह रहा था। परिवार के लोग उसकी मेहमाननवाजी और देखभाल में जुटे हुए थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतना खौफनाक कदम उठा लेगा।   

 

शुरुआती जांच और परिजनों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पी.कर्मकार पिछले कुछ समय से गंभीर मानसिक तनाव से जूझ रहा था। मानसिक परेशानी के चलते उसका डॉक्टरों से नियमित इलाज भी चल रहा था। परिवार के सदस्य उसकी बीमारी को लेकर काफी चिंतित थे और लगातार उसकी देखरेख कर रहे थे। परिजनों के तमाम प्रयासों और चिकित्सीय देखरेख के बावजूद मानसिक अवसाद के कारण उसने यह चरम कदम उठा लिया।    

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static