डिप्टी सीएम ने भारत जोड़ो यात्रा पर कसा तंज, राहुल गांधी को लेकर कहीं ये बात

12/21/2022 6:27:48 PM

रोहतक(दीपक): दुष्यंत चौटाला ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भूपेंद्र हुड्डा सही कर रहे है कि यह यात्रा बेरोजगारों के लिए है। क्योंकि कांग्रेस पूरी तरह से बेरोजगार हो चुकी है। इसलिए राहुल गांधी यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें पार्टी को मजबूत कर लेना चाहिए उसके बाद यात्रा निकालना चाहिए।

बता दें कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज रोहतक में परिवेदना समिति की बैठक लेने के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने 19 एजेंडों पर सुनवाई की। उन्होंने हरियाणा प्रदेश में बेरोजगारी की बात है तो 33000 करोड़ रुपए का निवेश हरियाणा प्रदेश में हुआ है। जो युवाओं के लिए नए-नए रोजगार के आयाम खोलेगा। भूपेंद्र हुड्डा सरकार के दौरान तो प्रदेश से बड़े बड़े उद्योग पलायन कर गए थे। जिन्हें हम वापस लेकर आए हैं। यही नहीं हुड्डा सरकार के दौरान चलने वाली ठेकेदारी प्रथा को भी मौजूदा सरकार ने खत्म किया है।

इनेलो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी का कांग्रेस पार्टी के साथ भी गठबंधन हो सकने वाले बयान पर दुष्यंत चौटाला ने कटाक्ष करते हुए कहा कि इससे यह साफ जाहिर हो गया है कि इनेलो पार्टी चौधरी देवीलाल की विचारधारा से हट चुकी है और जो इनेलो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बयान दे रहे हैं उस पर उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला को भी मोहर लगा देनी चाहिए।

प्रदेश में बढ़ते नशे को लेकर के दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 4 राज्यों ने नशे को रोकने के लिए नारकोटिक्स डिपार्टमेंट पंचकूला में स्थापित किया है। लेकिन केवल नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ही नशे को नहीं रोक सकता। इसलिए आम जनता को भी नशे पर लगाम लगाने के लिए आगे आना होगा। वही दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ रही है और अब आम व्यक्ति भी ऑनलाइन अपनी जमीन की फर्द ले सकता है और इसे बैंकों से भी जोड़ा गया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)             

Content Editor

Ajay Kumar Sharma