डेरा प्रेमियों की कुर्बानी कमेटी का भंडाफोड़, 38 लाख कैश बरामद

8/27/2017 11:43:00 PM

अम्बाला(बलविंद्र/गुलियानी): डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को सी.बी.आई. की पंचकूला स्पैशल कोर्ट के सोमवार को सजा के ऐलान से पहले रविवार को 2 लोगों को देशद्रोह के आरोप में अम्बाला के मोहड़ा से गिरफ्तार किया गया है जबकि एक फरार है। आरोपियों की पहचान अम्बाला के गांव उपलाना निवासी अशोक कुमार, मुलाना के गांव गोला निवासी जयराम और जंडली निवासी पुनीत उर्फ छोटू के रूप में की गई है। 


पुलिस की मानें तो उसे गुप्त सूचना मिली कि अम्बाला के गांव दुखेड़ी मोड़ पर अशोक कुमार लोगों को डेरा प्रमुख राम रहीम को सजा सुनाए जाने के खिलाफ भड़का रहा है और सोमवार को सजा के ऐलान के बाद हिंसा करने के लिए डेरा समर्थकों की कुर्बानी कमेटी का गठन कर रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर मौके पर रेड करके अशोक कुमार को गिरफ्तार किया जिसने पुलिस को बताया कि वह अपने गुरु राम रहीम को सजा सुनाए जाने के दिन ङ्क्षहसा फैलाने के लिए डेरा समर्थकों की एक कुर्बानी कमेटी का निर्माण कर रहा है जिसमें जंडली निवासी पुनीत और गांव गोला निवासी जयराम भी शामिल हैं। 


पुलिस ने जंडली से पुनीत और अशोक को गिरफ्तार किया जबकि जयराम अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने जयराम के घर से 38 लाख रुपए नकद बरामद किए। पुलिस की मानें तो इसी राशि को डेरा समर्थकों में बांटकर वे अम्बाला व आसपास के क्षेत्र में सोमवार को ङ्क्षहसा फैलाना चाहते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आई.पी.सी. की धारा 124-ए के तहत देशद्रोह और धारा-188 के तहत शांतिभंग करने के आरोपों के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से अदालत ने आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर भेज दिया है।