हरियाणा के DGP बीएस संधू का बयान- काबू में हैं हालात

8/25/2017 6:40:33 PM

चंडीगढ:डेरा प्रमुख राम रहीम के दोषी करार होने बाद पंजाब, पंचकूला, हरियाणा सहित कई जगहों पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। डेरा समर्थक हर जगह तोड़फोड़ अौर आगजनी कर रहे हैं। वहीं हरियाणा के DGP बीएस संधू ने कहा कि हालात काबू में हैं। प्रदर्शनकारियों को हटा दिया गया है। 

वहीं सी.एम. खट्टर ने ताजा हालात को लेकर आपात बैठक की है। बैठक के तुरंत बाद सीएम मनोहर लाल ने ट्विटर के जरिए हालातों की जानकारी केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भी दी है और उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई का भी भरोसा दिलाया है।