सच्चा सौदा की मैनेजमेंट का श्रद्धालुओं को खास संदेश, भक्तों से कहा- अपने घर पर रहे शांत रहे

2/7/2022 7:13:41 PM

सिरसा(सतनाम):  दुष्कर्म और हत्या के केस में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को फरलो पर जेल से रिहा किया जाएगा। आज शाम तक वह बाहर जाएंगे। बाबा को परलो मिलने पर डेरे में खुशी का माहौल है वहीं डेरा सच्चा सौदा की मैनेजमेंट का श्रद्धालुओं को खास संदेश भेजा है। उन्होंने भक्तों से कहा कि वह अपने घर पर रहे शांत रहे।


 

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के कार्यक्रम को लेकर उन्हें जल्द  सूचित किया जाएगा। जो भी कार्यक्रम होगा उसकी डेरा के सोशल मीडिया पर सूचना दे दी जाएगी। अभी फ़िलहाल बिना सूचना के कही न जाएं। बता दें कि साध्वियों के यौन शोषण मामले में सजा काट रहे डेरा प्रमुख ने 17 मई 2021को मां की बीमारी का हवाला देकर 21 दिन की इमरजेंसी पैरोल की मांग की थी। इस आवेदन पर उसे 21 मई 2021 को 12 घंटे की पैरोल मिली थी। इस तरह पिछले 8 महीने में राम रहीम को दूसरी बार जेल से रिहाई मिल रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha