मीडिया से रूबरू हुए राम रहीम के वकील, कहा- डेरा विरोधी कर रहे गलत प्रचार

8/24/2017 6:23:54 PM

पंचकूला: साध्वी यौन शोषण मामले में 25 अगस्त को होने वाली डेरा प्रमुख की पेशी को लेकर उनके वकील एस.के. गर्ग मीडिया से रूबरू हुए, जहां उन्होंने राम रहीम की अोर से लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे कानून का सम्मान करते हैं। गर्ग ने कहा कि किसी ने भी डेरा प्रेमियों को पंचकूला में इकट्ठा होने के लिए नहीं कहा है। डेरा विरोधी लोग गलत प्रचार कर रहे हैं। डेरा प्रमुख पर आने वाले फैसले को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फैसला उनके हक में आएगा क्योंकि केस के तथ्य उनके पक्ष में हैं। 2002 से 2007 तक सी.बी.आई. को कोई सबूत नहीं मिला था।