राम रहीम का एक अौर समर्थक गिरफ्तार, पंचकूला हिंसा का है आरोप

12/10/2017 3:52:17 PM

पंचकूला(ब्यूरो): साध्वियों से रेप मामले में 25 अगस्त को गुरमीत राम रहीम के दोषी करार होने के बाद पंचकूला में हिंसा भड़काने के मामले में पुलिस ने एक अौर डेरा समर्थक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गए आरोपी का नाम हरिकेश ढुंढवा है। वह कैथल का रहने वाला है। हरिकेश पर पंचकूला हिंसा में शामिल होने का आरोप है। उस पर 140 ए,120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

उल्लेखनीय है कि रोम रहीम के दोषी करार होने के बाद पंचकूला में डेरा समर्थकों ने आगजनी अौर तोड़फोड़ की थी। जिसमें की लोगों की जान गई थी अौर सैंकड़ों लोग घायल हुए थे। वहीं पुलिस ने आरोपियों की धरपक्कड़ शुरू कर दी थी। पुलिस ने पंचकूला हिंसा के बहुत से दोषियों को पकड़ लिया है। वहीं पवन इंसां, हनीप्रीत सहित अन्यों को भी पकड़ लिया गया है। आदित्य इंसां की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।