भजनलाल के वंशज एक से एक नमूने : यादव

6/26/2018 10:20:36 AM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा आवास बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुलदीप बिश्नोई को आईना क्या दिखाया उनका परिवार तो मानो सुधबुध ही खो बैठा है। कोई गलत जानकारी बांटे जा रहा है तो किसी को यह ही समझ नहीं आ रहा कि सी.एम. साहब ने आदमपुर क्षेत्र में जनसभा में किस चुनाव का जिक्र किया था। 

न किसी के पास मुख्यमंत्री जी की बातों का जवाब है, न उन्हें होश है कि लोगों के बीच फजीहत से कैसे बचना है। असल में भजन लाल के सारे वंशज एक से एक नमूने हैं और अब खुद कुलदीप बिश्नोई के भाई और पत्नी सी.एम. साहब की बात को सही साबित कर रहे हैं।

Rakhi Yadav