बच्चियों से दुष्कर्म पर फांसी के बावजूद होली कार्यक्रम में गई नाबालिगा से दरिंदगी(video)

3/3/2018 11:04:56 AM

पलवल(गुरुदत्ता गर्ग): प्रदेश में घोर कलयुग को दर्शाने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने न केवल पलवल के गांव कोंडल को बल्कि पूरे हरियाणा को शर्मसार कर दिया है। कोंडल गांव में मात्र 6 वर्षीय बच्ची को उसी गांव में रहने वाले दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। आरोपी दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद बच्ची को तड़फता छोड़ कर फरार हो गया। 

जानकारी के अनुसार गांव कोंडल में बीती रात होली का कार्यक्रम चल रहा था, वहां पीड़िता भी अपने परिवार के साथ गई हुई थी। बच्ची को आरोपी ने कुर्सी पर अपनी गोद में बिठाया था। इस दौरान ना जाने कब उसकी नीयत बिगड़ी और आरोपी बच्ची को अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अजांम दिया

परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस बीच डॉक्टरों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है,

जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।