बेसहारा सांड ने मारी टक्कर, घायल हुआ व्यक्ति

4/7/2022 11:17:18 AM

कैथल: शहर में बेसहारा पशुओं के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को ऋषि नगर निवासी शिवकुमार सुबह किसी काम से निकले थे। इसी दौरान एक बेसहारा सांड़ ने उन्हें उठाकर पटक दिया। इससे वह घायल हो गए। मौके पर मौजूद जीवन रक्षक दल के प्रधान राजू डोहर ने घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

इस समस्या की तरफ प्रशासन ध्यान नहीं है। रात में भी सड़क के बीचोबीच पशु बैठे रहते हैं। अंधेरा होने के कारण कई बार वाहन चालकों को दिखते नहीं और दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। पिछले माह भी स्कूटी पर सवार बच्चे सांड़ की टक्कर से घायल हो गए थे।

Content Writer

Isha