विकास भाजपा ने नहीं बल्कि कांग्रेस ने किया- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

4/26/2024 5:30:06 PM

गुड़गांव, (ब्यूरो): भारतीय जनता पार्टी जिस विकास को अपना गिनाती है वह विकास कभी भाजपा ने किया ही नहीं। यह सारे विकास कार्य कांग्रेस द्वारा किए गए हैं। यही कारण है कि आज लोगों का विश्वास कांग्रेस की तरफ बढ़ रहा है। साउथ में भाजपा साफ हो रही है और नॉर्थ में हाफ होने के साथ ही भाजपा का ग्राफ भी गिर गया है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कही।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

वे आज गुड़गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने सही समय पर टिकट बांटी है। गुड़गांव लोकसभा पर प्रत्याशी की घोषणा न किए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि अभी समय है। नामांकन दाखिल करने से पहले ही प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।

 

वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि गुड़गांव लोकसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। वहीं, देरी से प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने को लेकर उदयभान ने कहा कि कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ रही है। वहीं, गुड़गांव लोकसभा के लिए पैराशूट कैंडिडेट राज बब्बर को उतारे जाने की चर्चा को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चर्चा तो पहले भी होती रही हैं, लेकिन इनका हकीकत से कोई वास्ता नहीं है। समय आने पर सभी को पता लग जाएगा। कांग्रेस गुड़गांव लोकसभा में भी सबसे मजबूत कैंडिडेट उतारेगी। वहीं, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के नाराज होने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोई भी नाराज नहीं है।

 

फिलहाल कांग्रेस के नेताओं ने साफ कर दिया है कि वह मजबूती के साथ मैदान में उतर चुके हैं। अब सभी की निगाहें गुड़गांव लोकसभा के प्रत्याशी पर टिक गई हैं।

Content Editor

Pawan Kumar Sethi