यमुना नदी में पानी आने से दूसरे ज्येष्ठ दशहरा पर्व पर स्नान करने उमड़े श्रद्धालु

6/22/2018 9:53:52 PM

पानीपत(अनिल कुमार): आज द्वितीय जेठ दशहरा के पर्व पर सनौली यमुना नदी पूल पर हजारों श्रदालुअों ने यमुना के अंदर स्नान कर पूजा अर्चना की। इस बार यमुना नदी में पिछले दिनों पानी आने से स्नान करने वालों ने गर्मी के चलते जमकर यमुना में डुबकियां लगाई और स्नान का आंनद लिया। स्नान करने वाले श्रद्धालु यमुना की धार में स्नान करते खुश नजर आए। दशहरा पर्व के दौरान यहां पर विशाल मेला लगा है और दूर-दराज से लोग आए।



दशहरा के पर्व पर सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु पैदल, मोटर साइकिल, जीप, थ्री-व्हीलर, ट्रैक्टर तथा बस इत्यादि वाहनों से स्नान के लिए पहुंचे। महिलाएं भजन गीत गाते हुए पहुंची। यह सिलसिला दोपहर बाद चार बजे तक चला, स्नान कर श्रद्धालुओं ने नदी के अंदर व नदी किनारे बने मंदिरों में भी दीप जलाकर व प्रसाद चढ़ाकर कर पूजा अर्चना की। 

यमुना नदी पुल पर बने शिव मांदिरो के पुजारी महान्त सुभाष गिरी जी महाराज ने बताया कि इस बार दो ज्येष्ठ है जिसके चलते आज दूसरे जेठ दशहरा पर्व पर मेला व स्नान करने से पर्व का विशेष महत्व है। यमुना पर पूर्जा अर्चना व स्नान करने से इस पर्व पर मनोकानाएं पूर्ण होती हैं। इस बार पानी आने से श्रद्धालु काफी खुशी दिखाई दिए। 

Shivam