डीजी जेल शत्रुजीत कपूर ने यमुनानगर जेल का किया दौरा, विभिन्न ब्लॉक में जाकर देखी व्यवस्था

6/6/2021 1:34:11 PM

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के डीजी जेल शत्रुजीत कपूर ने अचानक यमुनानगर जिला जेल का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ डीआईजी सतेंद्र गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, जिला जेल सुपरिंटेंडेंट संजीव पात्रड सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

उन्होंने अपनी मौजूदगी में पुलिस कर्मचारियों से सभी बैंकों की तलाशी करवाई। इसके अलावा  जेल में विभिन्न व्यवस्था को देखा। जिला जेल अधीक्षक संजीव पात्रड ने बताया कि अचानक डीजी जेल यहां पहुंचे। उन्होंंने कुछ दिशा निर्देश दिए हैं जिनका पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जेल में कोरोना नियमोंं के हिसाब से कैदी व बंदियों को वैक्सीन लगवाई जा रही है। नियमोंं का पालन किया जा रहा हैै। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana