जनता के साथ ट्विटर पर भी जानकारी साझा करेंगे डीजीपी हरियाणा, यहां करें फॉलो
1/1/2021 4:05:26 PM
चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा पुलिस की सोशल मीडिया पहल के तहत, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरियाणा, मनोज यादव ने जनता के साथ दैनिक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने तथा अपराध की रोकथाम बारे जागरूकता पैदा करने के लिए डीजीपी हरियाणा का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @DgpHaryana लॉन्च किया।
डीजीपी ने कहा कि उनके आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा की गई जानकारी साइबर अपराध, आर्थिक अपराध, सड़क सुरक्षा सहित महिलाओं व बच्चों के खिलाफ क्राइम आदि जैसे विषयों से संबंधित होगी। इसके लिए लोग नवीनतम अपडेट और जानकारी प्राप्त करने के लिए @DgpHaryana को फॉलो कर सकते हैं।
The essential idea behind making my debut on Twitter is to harness its reach for sharing crime prevention strategies and our pro-public initiatives with the people. However, citizens can lodge their complaints online on #HarSamay portal.
— DGP Haryana Police (@DgpHaryana) January 1, 2021
...@police_haryana
यादव ने कहा कि ट्विटर पर आने के विचार की वजह यह है कि अपराध से बचाव व रोकथाम के लिए आम जनता के साथ इस संबंध में टिप्स साझा करना बेहद आवश्यक है। सोशल मीडिया पर यूजर्स की संख्या को देखते हुए उन्हें हरियाणा पुलिस के विभिन्न जन-हितैषी निर्णयों व पहलों के बारे में जागरूक किया जाए।
उन्होंने यह अनुरोध भी किया कि अगर किसी नागरिक को कोई समस्या या शिकायत है, तो वे इसे हरियाणा पुलिस के हरसमय पोर्टल पर ऑनलाइन भी दर्ज करा सकते हैं। जहां से वे अपनी शिकायतों के निपटान की प्रगति बारे भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।