पहलवान योगेश्वर दत्त की हार पर बोले धनखड़, ये हार अभिमन्यु के वध के समान

11/10/2020 3:45:43 PM

चंडीगढ़(धरणी): बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल ने 10 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल कर ली है। सुबह 8 बजे शुरु हुई मतगणना दोपहर 3 बजे से पहले पूरी हो गई जिसमें कुल 20 राउंड थे। पहलवान योगेश्वर दत्त की हुई हार को लेकर बड़ी बात बोली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक महान खिलाड़ी को हराने के अपने प्रयासों पर गर्व नहीं कर पायेगी। योगेश्वर दत्त की हार अभिमन्यु के वध के समान है, जिस पर इतिहास कभी गर्व नही कर पाया अपितु आत्मग्लानि से भरा है। कुश्ती संघ के प्रधान होने के बावजूद खिलाड़ी हराने के लिये जुटना पदौचित कर्म नही है।"


धनखड़ ने ट्वीट कर कहा कि बरोदा सीट पहले से कांग्रेस के पास थी,हम अवसर को चुनौती में नहीं बदल पाए कांग्रेस के पास ही रह गई। खिलाड़ियों पहलवानों के प्रदेश हरियाणा में योगेश्वर जैसे महान खिलाड़ी के विधानसभा नहीं पहुँचने का अफसोस। जनादेश स्वीकार।


बता दें कि गौरतलब है कि बरोदा विधानसभा सीट पर हो रहा यह चुनाव हरियाणा के इतिहास में 35वां उपचुनाव हो रहा है। पिछले आम चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के स्वर्गीय विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा ही चुने गए थे, जिनका देहांत इसी साल 12 अप्रैल को हो गया था, जिसके बाद बरोदा उपचुनाव आयोजित करवाया गया है। उपचुनाव के मैदान में कांग्रेस के प्रत्याशी इंदुराज नरवाल उर्फ भालू, भाजपा के प्रत्याशी योगेश्वर दत्त, इनेलो के प्रत्याशी जोगेन्द्र मलिक व एलएसपी के प्रत्याशी राजकुमार सैनी उतरे हैं। वहीं भाजपा के प्रत्याशी योगेश्वर दत्त पिछले आम चुनाव में भी बरोदा सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

 

 

 

Isha