भाजपा संगठन व विधायक दल की बैठक के बाद धनखड़ ने प्रमुख जानकारी

12/29/2020 11:41:29 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा भाजपा संगठन और विधायक दल की बैठक आज शाम चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर संपन्न हुई। जिसमें  मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रभारी विनोद तावड़े समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में संगठन के विषयों, मौजूदा राजनीतिक हालात, किसान आंदोलन, नगर निकाय चुनाव समेत कई विषयों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने जानकारी बैठक में हुई चर्चाओं की जानकारी विस्तार से दी।

धनखड़ ने बताया कि संगठन की बैठक में संगठन संबंधित तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई, आगामी पंचायत चुनाव पर भी चर्चा हुई। इस बैठक के बाद विधायक दल की बैठक हुई। उन्होंने किसानों की कल होने वाली बैठक पर कहा कि हम सब बड़े पॉजिटिव हैं, सकारात्मक हैं और किसानों के सभी मुद्दों को केंद्र सरकार ने पहले भी बहुत संजीदगी दिखाई है। उन्होंने कहा कि संभावना है कि कल सकारात्मक माहौल में बात होगी और सारे मुद्दे जो है वह एड्रेस किए जा रहे हैं।

कल आने वाले निकाय चुनाव परिणा में धनखड़ ने अच्छे नतीजों की उम्मीद जताते हुए कहा कि चुनाव अच्छे वातावरण हुए हैं। वहीं पंचायत चुनावों पर कहा कि इस पर सरकार फैसला करेगी, फिलहाल अभी तक कोई नोटिफिकेशन वगैरह नहीं आई है।

दूसरी जगह से गन्ना खरीद पर रोक के विषय में धनखड़ कहा कि इसमें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन गन्ने की फसल को लेकर कई सवाल हैं। गन्ने की खेती एक तरह से मिलों के साथ जुड़ी हुई होती है कि उनकी सुविधा के लिए जाती है। हरियाणा में सबसे ऊंचा रेट 350 तय है पंजाब में गन्ने का भाव 320 है, हरियाणा ‌मैक्सिमम भाव देता है, इसलिए विरोध के लिए तमाम लोग तरह-तरह की बातें निकाल कर लाते हैं।

Shivam