धनपत सिंह, नीलम सिंह व भूपेश्वर दयाल ने लगाई वैक्सीन की पहली डोज, बोले- पूरी तरह है सुरक्षित

4/10/2021 12:40:45 PM

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा के नए मुख्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह, उनकी धर्मपत्नी नीलम सिंह व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओ एस डी ग्रीवेंसिस भूपेश्वर दयाल गौड़ ने पंचकूला सैक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंच वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। इस मौके पर सिविल सर्जन पंचकुला डॉक्टर जसजीत कौर भी मौजूद रही। हरियाणा के नए मुख्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि लोगों को बिना भय के वैक्सिन लगवानी चाहिए। यह अन्य वैक्सिन की तरह पूर्ण सुरक्षित है।उन्होंने कहा कि वह अपने कार्यालय से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी जो 45 साल की आयु सीमा में आते है, उन्हें शीघ्र वेक्सिनेशन के लिए कहेंगे व स्पेशल ड्राइव चलाएंगे।

धनपत सिंह की धर्मपत्नी श्रीमति नीलम सिंह ने बताया कि 8 माह पहले उनके पति जब कोरोना पॉजिटिव हुए तो उनके आइसोलेशन के साथ-साथ डॉक्टर्स की राय सभी परिवार के अन्य सदस्यों ने मानी। उनका बाकी पूरा परिवार कोविड से इस लिए बच सका क्योंकि कोविड -19 की गाइडलाइन्स भी पूरी तरह मानी गई। उन्होंने महिलाओं से अपील की वह वैक्सिनेशन से डरें न, यह वेक्सियन हम सब की सुरक्षा के लिए है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओ एस डी ग्रीवेंसिस भूपेश्वर दयाल गौड़ ने कहा कि उनकी ड्यूटी सी एम ओ में है। सी एम ओ में पब्लिक डीलिंग बहुत ज्यादा है। सी एम ओ दो बार कोविड -19 के लपेटे में आया। पहली बार मुख्यमंत्री व कई साथी तो अबकी बार 20 से ज्यादा साथी लपेटे में आए। वैक्सिन की डोज सबको लगवानी चाहिए। यह कितनी सुरक्षित है इसका अंदाजा आम जनता को है क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद यह डोज लगवा लोगों का मनोबल बढ़ाया है।वैक्सिन को लेकर लोगों को किसी भ्रम में नहीं फंसना चाहिए। कोविड-19 में पॉजिटिव आने पर 27 दिन उन्होंने कोरोना की पीड़ा झेली है। कोविड -19 से बचाव के लिए वैक्सिन एक राम -बाण है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें)

Content Writer

Manisha rana