प्रशासनिक फेरबदल: धनपत सिंह होंगे परिवहन विभाग के मुख्य सचिव

4/17/2018 1:38:38 PM

चंडीगढ़(ब्यूरो): सरकार ने छह प्रशासनिक सचिवों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सुनिल कुमार गुलाटी अतिरिक्त मुख्य सचिव-सह-समन्वयक, केंद्रीय प्रायोजित योजनाएं नई दिल्ली को हरियाणा पशु पालन एवं डेरी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव, पीके महापात्रा अतिरिक्त मुख्य सचिव पशु पालन एवं डेरी विभाग व मत्स्य पालन विभाग को हरियाणा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग तथा मत्स्य पालन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। 

धनपत सिंह अतिरिक्त मुख्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा और अनुंसधान विभाग को परिवहन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है, आरआर जॉवल को हरियाणा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। अमित झा अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा सलाहकार हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है।

वे हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के सलाहकार भी रहेंगे। सुधीर राजपाल प्रधान सचिव उद्योग एवं वाणिज्यि विभाग को विकास एवं पंचायत विभाग का प्रधानसचिव नियुक्त किया है। सरकार ने मानव अधिकार व मुकदमेबाजी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह की सेवाएं आगामी नियुक्ति तक मुख्य सचिव को सौंपी गई हैं। 

Deepak Paul