धर्मेंद्र तंवर ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट
punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 05:04 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): भाजपा किसान मोर्चा गुड़गांव के जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज व महामंत्री धर्मेंद्र तंवर ने भाजपा किसान मोर्चा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष राजबाला के नेतृत्व में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने इस अवसर पर किसान के सम्मान का प्रतीक हल भेंट किया। इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, किसानों के हितों के संरक्षण तथा जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने के विषय में उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

धर्मेंद्र तंवर ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग के हितों का ध्यान रखती है। आज महिला सम्मान एवं नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए ही भाजपा ने हरियाणा की कमान महिला के हाथ में सौंपी है। भाजपा ने किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए किसानों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं जिससे किसानों को लाभ मिल रहा है। प्राकृतिक आपदा के समय पर किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई को लेकर भी भाजपा ने कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को पूरा करने के लिए हर व्यक्ति, हर वर्ग अपना अहम योगदान दे रहा है। उन्होंने कांग्रेसियों द्वारा आए दिन की जा रही ब्यानबाजी पर कहा कि कांग्रेस का अब अस्तित्व खत्म होता जा रहा है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा ही नहीं है ऐसे में वह जनता को गुमराह करने का नाकाम प्रयास कर रही है। अब जनता को समझ आ गई है कि उनका भविष्य भाजपा के नेतृत्व में ही सुरक्षित है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश को पूरे विश्व की नंबर वन ताकत बनाने में दिन रात प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश की विकास की ओर लगातार अग्रसर हो रहा है। युवाओं को रोजगार मिलने के साथ ही प्रदेश को अलग पहचान मिल रही है।