राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष से मिले धर्मेंद्र तंवर, विभिन्न विषयों पर की चर्चा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2026 - 10:01 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा गुरुग्राम महानगर के महामंत्री धर्मेंद्र तंवर ने कहा कि साध्वी निरंजन ज्योति के नेतृत्व में पिछड़े समाज को न्याय, सुरक्षा, सम्मान और विकास के समान अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। आयोग पिछड़े वर्ग को उनका अधिकार और न्याय दिलाने के लिए तेजी से कार्य कर रहा है। अपने साथियों के साथ राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यालय में शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे धर्मेंद्र तंवर ने आयोग की अध्यक्षा साध्वी निरंजन ज्योति का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया। इस दौरान सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों को लेकर भी उन्होंने चर्चा की।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

धर्मेंद्र तंवर ने बताया कि बेहद की सरल स्वभाव की साध्वी निरंजन ज्योति पिछड़ा वर्ग को समाज में नई पहचान देने की दिशा में भी कार्य कर रही हैं। उन्होंने पिछड़ा वर्ग के लिए सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा की। आपको बता दें कि साध्वी निरंजन ज्योति केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के पहले दो कार्यकाल में मंत्री रही हैं। उन्हें 2014 में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री बनाया गया था।

 

PunjabKesari

 

2019 में दूसरी बार सरकार बनने पर साध्वी निरंजन ज्योति को ग्रामीण विकास मंत्रालय (राज्य मंत्री) की जिम्मेदारी सौंपी गई। 2021 में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय (राज्य मंत्री) की जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जन्मी साध्वी निरंजन ज्योति अति पिछड़े निषाद मल्लाह समाज से आती हैं। वे फतेहपुर से सांसद रहीं। 2012 में उन्होंने पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। साध्वी निरंजन ज्योति ने विश्व हिंदू परिषद (VHP), दुर्गा वाहिनी और राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static