जिला कार्यकारिणी में चुने जाने पर धर्मेंद्र तंवर ने जताया जिला अध्यक्ष का आभार

4/10/2024 5:39:24 PM

गुड़गांव, (ब्यूरो): भारतीय जनता पार्टी ने जिला कार्यकारिणी की आज घोषणा की है। गुड़गांव जिला अध्यक्ष कमल यादव ने 24 सदस्यों की कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। जिला कार्यकारिणी में धर्मेंद्र तंवर का चयन किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

धर्मेंद्र तंवर ने जिलाध्यक्ष कमल यादव सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं का धन्यवाद किया है। धर्मेंद्र तंवर ने कहा कि पार्टी की तरफ से उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। वह सदा ही भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करते आए हैं। अब उन्हें जो भी नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी उसके निर्वहन में भी वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

 

धर्मेंद्र तंवर ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में उनके साथ ही श्रीचंद गुप्ता, हरबीर अधाना, मेहर चंद गांधी, मनीता गर्ग तावड़ू, हंसराज सैनी, मनोज तंवर रामगढ़, श्रवण आहूजा, मेहर सिंह राणा बजघेड़ा, मास्टर बलबीर सिंह, अमित यादव, सुनीता यादव, नितिन शांडिल्य, हैप्पी शर्मा, प्रवीण शर्मा, अरुण बंसल, वेद प्रकाश यादव, विरेंद्र त्यागी, राजबीर मानेसर, महेंद्र डागर, अशोक मुंडाखेड़ा, प्रवीण चंद्र वशिष्ठ, कुलदीप श्योकंद, हेतराम सिंह ठाकरान को जिला कार्यकारिणी में लिया गया है। 

Content Editor

Pawan Kumar Sethi