रॉन्ग साइड से आ रही डायल-112 ने ऑटो को उड़ाया, कई मजदूर लहूलुहान...पुलिस पर लगे बड़े आरोप

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2026 - 09:10 AM (IST)

पानीपत: शहर के नूरवाला के पास एक डायल-112 की गाड़ी ने फैक्टरी में मजदूरों को लेकर जा रहे एक ऑटो को टक्कर मार दी जिससे ऑटो में बैठी सवारियों व चालक को चोटें आईं। घायल मजदूरों को नागरिक अस्पताल लाया गया जहां पर डायल-112 के कर्मचारी भी पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई न करने की बात लिखवाकर इलाज करवाने को कहा।

मजदूरों पवन, कप्तान, रजत, प्रेम सिंह आदि ने बताया कि सभी नूरवाला अड्डे से ऑटो में अपनी फैक्टरी जा रहे थे। अचानक सामने से रांग साइड से आ रही पुलिस की डायल 112 गाड़ी ने ऑटो को सीधी टक्कर मार दी। घायलों ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मचारियों ने एक कोरे कागज पर समझौते के साइन करवा लिए।

उसके बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को पानीपत के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। घायलों में 2 के पैरों में फ्रैक्चर आया है जिन्हें करनाल मैडीकल कालेज रैफर किया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static