किसान आंदोलन का बातचीत ही समाधान, सरकार के द्वार खुले: भाजपा किसान मोर्चा

8/23/2021 4:01:47 PM

चरखी दादरी (नरेन्द्र): भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर मांडी ने कहा कि किसान आंदोलन का बातचीत ही समाधान है, किसान आगे आएं और बातचीत करें। बातचीत के लिए सरकार के द्वार खुले हैं। किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ है। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते सरकार द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाना मेरा दायित्व है और किसानों की मांगों को सरकार के सामने उठाना हमारे संगठन का काम है। 

गौरतलब है कि चरखी दादरी जिले के गांव कादमा में 23 अगस्त 1995 में बिजली की समस्या को लेकर किसान इकठ्ठा हुए थे और उस समय किसानों पर गोलियां चलाई गई थी, जिसमें 5 किसानों की मौत हो गई थी और कई किसान घायल हुए थे। उसी की याद में हर वर्ष एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। आज इस घटना की 26वीं बरसी मनाई गई जिसमें भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों की प्रतिमाओं को फूल मालाएं पहना उन्हें याद किया। 

Content Writer

Shivam