Fact Check: क्या मुख्यमंत्री की कुर्सी जाने के बाद विधानसभा में रो पड़े थे खट्टर, वीडियो वायरल

3/14/2024 7:03:28 PM

चंडीगढ़ः हरियाणा में सियासी उलटफेर के बीच पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें मनोहर लाल हरियाणा विधानसभा रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी जाने के बाद मनोहर लाल हरियाणा विधानसभा में ही रोने लगे। 

दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में बड़ा सियासी उलटफेर हो गया है। भाजपा ने जेजेपी से गठबंधन तोड़ दिया। जिसके बाद मनोहर लाल ने पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया। इसके बाद भाजपा विधायकदल की बैठक में नायब सैनी को नेता चुना गया है। जिसके नायब सैनी हरियाणा में निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनी ली। जिसके बाद अब सूबे की कमान नायब सैनी संभाल रहे हैं। 

अब सोशल मीडिया पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे भरे सदन में रोते हुए दिख रहे हैं। भावुक होते हुए खट्‌टर ने कहा कि मुझे सारी रात नींद नहीं आई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहा है। इस वीडियो एक्स पर कई लोग शेयर कर रहे हैं। 

अंकित सिंह नाम के एक यूजर ने लिखा कि मनोहर लाल खट्टर जी के ये आंसू मोदी जी को 2024 के लोकसभा चुनाव में भारी पड़ेंगे।

इसके अलावा एक वेरिफाइड यूजर शिवराज यादव ने लिखा कि 'पहले शिवराज सिंह चौहान को रुलाया अब खट्टर काका और साथ में अनिल विज को भी"


खान साहब नाम के एक्स यूजर ने लिखा- मनोहर लाल खट्‌टर के मौजूदा हालात।

 

गौरतलब है कि सभी वीडियो में एक पैटर्न सेम दिख रहा है। वायरल वीडियो में MOJO का लोगो लगा हुआ है। इससे जाहिर है कि यह वीडियो मोजो स्टोरी नाम एक न्यूज कंपनी का है। 

वायरल वीडियो का सच

जब पंजाब केसरी द्वारा इस वीडियो की पड़ताल की गई तो यह वीडियो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ही एक्स हैंडल पर मिल गया। 

 

 

मनोहर लाल के आधिकारिक एक्स हैंडल से यह वीडियो 9 मार्च 2021 को शेयर किया गया था। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा था कि महिला दिवस पर भूपेंद्र हुड्डा ने महिला विधायकों के प्रति जो संवेदनहीनता दिखाई, उससे मैं आहत हूं। यह वीडियो 9 2021 को हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के दौरान का है।

इस वीडियो में मनोहर लाल खट्‌टर ने भावुक होते हुए कहा था- सारी रात नींद नहीं आई मुझे। कल महिला दिवस था और महिला दिवस सारे देश-दुनिया ने खूब अच्छे प्रकार से मनाया। विधानसभा में भी पूरे सत्र का संचालन महिलाओं को समर्पित किया गया।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Editor

Saurabh Pal