Haryana Cold Wave: हरियाणा के इन 16 जिलों में घनी धुंध में बढ़ाई मुश्किलें, विभाग ने जारी की ये एडवाइजरी

1/18/2024 8:45:32 AM

चंडीगढ़ : हरियाणा में ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 16 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में घने कोहरे-कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज, वहीं हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, मेवात, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, यमुनानगर और पंचकूला में इन्ही संभावनाओं को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।



विभाग ने जारी की एडवाइजरी

विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को घर से बेवजह नहीं निकलने की सलाह दी है। खासकर वाहन चालकों को ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी है। सबसे अहम बात यह है कि राज्य में अभी तक तीन हफ्ते बेहद सर्द रिकॉर्ड किए जा चुके हैं।



ठंड बढ़ने का ये बड़ा कारण

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार सर्द दिनों का टाइम बढ़ा है। इससे पहले सूबे में जनवरी के पहले हफ्ते तक सर्द दिन रिकॉर्ड किए जाते हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि इस समय कोहरे की मोटी चादर है। इस वजह से सर्द दिन दर्ज किए जा रहे हैं। कोहरा छंटने के बाद ही राहत मिल सकती है।


25 मीटर रिकॉर्ड हुई विजिबिलिटी

पिछले 15 दिनों से राज्य में घने से अतिघना कोहरा छाया हुआ है। सूबे के अधिकांश जिलों में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 25 मीटर के आसपास दर्ज की गई। हरियाणा में अधिकतर जिले सर्द दिन दर्ज किए गए। मौसम विभाग का कहना है कि 18 जनवरी यानी आज भी अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। उसके बाद की स्थिति आकलन किया जा रहा है। इस बारे में बुधवार को ही जानकारी मिल सकेगी।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Manisha rana