इस हरियाणवी कलाकार की बढ़ी मुश्किलें, महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज

11/18/2023 12:36:29 PM

हांसी (संदीप सैनी) : हरियाणवी कलाकार नवीन पर महिला से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। इसी के साथ महिला थाना पुलिस ने एक हरियाणवी कलाकार के खिलाफ महिला से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया है। दुष्कर्म के आरोपित पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

किसी को बताने पर दी थी जान से मारने की धमकी 

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वह प्राइवेट स्कूल में अध्यापक है। वह साल 2020 में एक हरियाणवी कलाकार नवीन के संपर्क में आई। महिला ने बताया कि उस वक्त वह मुझे हिरोइन बनाने और पैसे देने के बहाने उसने मुझसे दोस्ती की। जिसके बाद मैं उसके बहकावे में आ गई। कुछ समय बाद उसने मुझे अपने घर बुलाकर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर मुझे पिलाया और मेरे साथ दुष्कर्म किया। इसी के साथ ही मुझे शादी का झांसा देता रहा और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता रहा। इस वारदात के बारे में किसी को बताने पर हरियाणवी कलाकार ने उसको जान से मारने की धमकी दी थी। महिला ने कहा कि यह मामला सहमति का था, लेकिन उसने मुझसे बात करनी छोड दी और पैसे देने से साफ मना कर दिया।

वहीं इसी मामले में कलाकार नवीन का कहना है कि यह सब आरोप झूठे है और हमारा पैसों को कुछ लेन-देन है। एक महिला द्वारा उस पर लगाए हुए दुष्कर्म के आरोप सब झूठे है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, मैंने पुलिस को सब सबूत पेश कर दिए है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर कलाकार नवीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana