भाई के लिए वोट मांगने पहुंचे दिग्विजय ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप

4/22/2019 12:02:40 PM

भिवानी (अशोक भारद्वाज): भिवानी के हलके बवानीखेड़ा के कई गांव का दौरा करने पहुंचे  जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने भाजपा ने बड़ा आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने हिसार लोकसभा में दो किसान परिवारों को लङाने का काम किया है। वहीं दिग्विजय का आरोप है कि यह सब भाजपा ने सीएम मनोहरलाल की कुर्सी बचाने के लिए किया है।



उन्होंने कहा कि बीरेन्द्र सिंह अपने बेटे के लिए पहले रोहतक और फिर सोनीपत से टिकट मांग रहे थे लेकिन भाजपा ने जानबूझ कर उन्हे हिसार से टिक्कट देकर दो किसान परिवारों को लङाना चाहा है। दिग्विजय ने भाजपा के राष्ट्रवाद मुद्दे पर एक बार फिर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा में राष्ट्रवाद है तो धारा-370 और 35ए खत्म करने की बजाय मुफ्त्ती मोहमद से गठबंधन की सरकार क्यों चलाई।

kamal