हूटिंग वाले पेड कांग्रेसी थे तो दिग्विजय और दुष्यंत दोषी कैसे: अजय (VIDEO)

11/7/2018 9:54:02 AM

सिरसा(सतनाम सिंह): तिहाड़ जेल से पैरोल पर बाहर अाने के बाद अजय चौटाला अपने सिरसा स्थित अावास पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत हजारों कार्यकर्ताओं ने बड़े ही जोर- शोर के साथ किया। इस मौके पर पार्टी से दुष्यंत और दिग्विजय के निलंबन पर उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पता है कि हूटिंग करने वाले लोग पेड कांग्रेसी हैं तो दिग्विजय और दुष्यंत दोषी कैसे हुए। 

सिरसा पहुंचे अजय चौटाला ने कहा कि एक तरफ तो दुष्यंत और दिग्विजय को अनुशाशन हीनता का नोटिस दिया गया वहीं दूसरी और उसी मंच से कहा गया कि हूटिंग करने वाले लोग कांग्रेस के पेड लोग है जो माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे है । उनका कहना है कि अगर इस बात की जानकारी है तो दुष्यंत और दिग्विजय दोषी कैसे हो गए।

अजय चौटाला ने कहा कि प्रजातांत्रिक तरीके ना अपना कर गैर प्रजातान्त्रिक तरीके अपनाए जा रहे है। दुष्यंत चौटला के राव इंदरजीत सिंह से मुलाकात के सवाल पर अजय चौटाला ने कहा कि पर्पज क्या है उन्हें इसकी जानकारी नहीं है हां अगर
अगर दो राजनीतिक नेता मिलते है तो इसके कोई तो मायने होंगे।

Deepak Paul