किसानों को लेकर अनिल विज से मिलने पहुंचे दिग्विजय चौटाला, रखी बड़ी मांग

12/4/2020 5:17:55 PM

चंडीगढ़ (धरणी): इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला और जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह किसानों को लेकर शुक्रवार को हरियाणा सचिवालय में गृह मंत्री अनिल विज से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने अनिल विज से किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की। इस मुलाकात के बाद दिग्विजय चौटाला ने कहा कि किसानों पर दर्ज़ मामलों को वापस लेने के आग्रह पर गृह मंत्री अनिल विज ने यह भरोसा दिया है कि वो इस पर विस्तृत जानकारी जुटाकर जल्द संतोषजनक कार्यवाही करेंगे। 

प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह @NishanSinghJJP और पार्टी नेता दिग्विजय चौटाला @DVJChautala ने गृह मंत्री अनिल विज @anilvijminister से मुलाकात की।‌‌‌ #किसानों पर आंदोलन के दौरान दर्ज मुकद्दमे रद्द किए जाने की मांग की। pic.twitter.com/zrQsnqHxBv

— Jannayak Janta Party (JJP) (@JJPofficial) December 4, 2020


वहीं इस बारे अनिल विज ने कहा कि जेजेपी नेता किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने के लिए मिले। उन्होंने कहा कि इसको लेकर वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे। इसके साथ निर्दलीय विधायकों के सरकार से समर्थन वापस लेने पर कहा कि यह केवल एक की बात है, उनसे बात करेंगे। 
 

किसानों पर दर्ज़ मामलों को वापस लेने आग्रह पर आदरणीय गृह मंत्री @anilvijminister जी ने यह भरोसा दिया है कि वो इस पर विस्तृत जानकारी जुटाकर जल्द संतोषजनक कार्यवाही करेंगे. (इस मुलाक़ात के बाद मीडिया से बातचीत का विडियो)@JJPofficial pic.twitter.com/BAAQr4X0E5

— Digvijay Chautala (@DVJChautala) December 4, 2020


कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 9वां दिन है। किसान दिल्ली के बॉर्डर पर डटे हैं। बता दें कि दिल्ली कूच करते वक्त कई जगह किसानों ने बेरिकेड हटाए थे। जिस पर पुलिस ने कई किसानों पर एफआईआर दर्ज की थी। इसी को लेकर अब हरियाणा में भाजपा सरकार में साझीदार जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने आंदोलनरत किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने का दबाव बना दिया है। 
 

 

 

 

 

vinod kumar